totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>||श्रीकृष्णजन्माष्टमी||
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
||श्रीकृष्णजन्माष्टमी||
 
Posted by: Nandini7
2015-08-31 02:27:48
708 Views
Comments : 0
 
“मुरली मनोहर कृष्ण कन्हैया जमुना के तट पे विराजे हैं
मोर मुकुट पर कानों में कुण्डल कर में मुरलिया साजे है”

हमारे देश में श्रीकृष्णजन्माष्टमी का त्यौहार अतिविशिष्ट रूप में मनाया जाता है। देश के प्रत्येक अंचल में इसकी पूर्ण प्रतिष्ठा है। श्री कृष्ण का अवतार विभिन्न परिस्थितियों में हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण का लीलाएं अनन्त है। जन्म लेते हुये चर्तुभुज रूप में प्रकट होकर फिर छोटा बालक बन जाना,कारागार के पहरेदारों का सो जाना तथा पिता वासुदेव की हथकड़ी, बेड़ी व दरवाजे का स्वतः खुल जाना। यमुना नदीं में बाढ़ आ जाने पर भी रात्रि में ही श्री कृष्ण का गोकुल पहुंच जाना ये सब बातें आसान नहीं थी। बहुत से लोग इस व्रत में फलाहार करते हैं, परन्तु अधिकांश लोग इस व्रत को पूर्ण उपवास करके ही मनाते है। जो भी व्यक्ति जन्माष्टमी का व्रत और पूजन-पाठ करता हैं, वह विष्णुलोक को प्राप्त करता है। ऐसा पुराणों में वर्णित है।
भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को रात्रि 12 बजे मथुरा नगरी के कारागार में वासुदेव जी की पत्नी देवकी के गर्भ से 16 कलाओं से सम्पन्न भगवान श्री कृष्ण का अवतरण हुआ था।
व्रत का नियम:सबसे पहले सुबह स्नान करने के बाद सभी देवताओं को नमस्कार कर पूर्व या उत्तर में मुख कर श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत का संकल्प करें. फिर अक्षत यानी पूरे चावल के दाने पर कलश स्थापना कर माता देवकी और श्रीकृष्ण की सोने, चांदी, तांबा, पीतल, मिट्टी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें. इनकी यथा विधि से पूजा करें या योग्य ब्राह्मण से कराएं. पूजन में देवकी, वासुदेव, बलदेव, नंद, यशोदा और लक्ष्मी आदि के नाम उच्चारण करना चाहिए. अंत में माता देवकी को अर्ध्य दें, भगवान श्री कृष्ण को पुष्पांजलि अर्पित करें. रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रुप प्रतिमा की पूजा करें. रात में श्रीकृष्ण स्तोत्र, गीता का पाठ करें. उपवास के दिन प्रातःकाल स्नानादि नित्यकर्मों से निवृत्त हो जाएँ। पश्चात सूर्य, सोम, यम, काल, संधि, भूत, पवन, दिक्‌पति, भूमि, आकाश, खेचर, अमर और ब्रह्मादि को नमस्कार कर पूर्व या उत्तर मुख बैठें। इसके बाद जल, फल, कुश और गंध लेकर संकल्प करें-
ममखिलपापप्रशमनपूर्वक सर्वाभीष्ट सिद्धये
श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रतमहं करिष्ये॥

अब मध्याह्न के समय काले तिलों के जल से स्नान कर देवकीजी के लिए ‘सूतिकागृह’ नियत करें। तत्पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। इसके बाद विधि-विधान से पूजन करें तथा माखन और मिश्री, पंजीरी (धनियां की पंजीरी), मिठाई का भोग भगवान श्रीकृष्ण को लगाए। पूजन में देवकी, वसुदेव, बलदेव, नंद, यशोदा और लक्ष्मी इन सबका नाम क्रमशः निर्दिष्ट करना चाहिए। फिर निम्न मंत्र से पुष्पांजलि अर्पण करें-
प्रणमे देव जननी त्वया जातस्तु वामनः।
वसुदेवात तथा कृष्णो नमस्तुभ्यं नमो नमः।
सुपुत्रार्घ्यं प्रदत्तं में गृहाणेमं नमोऽस्तुते।
पूजा संपण करने के पश्चात लोग अपना उपवास धनियां की पंजीरी खाकर खोल सकते हैं|

Tags:- Krishna Janmashtami, Bhakti, Krishnaastami, leeladhar, Murlimanohar, srihari, makhanchor,mata devki, kansh, Janmashtami Vrat, श्रीकृष्णजन्माष्टमी, धनियां की पंजीरी, पूजा, नंद
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved